फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यूपीएससी में चयनित संदीप का बनबसा आगमन पर स्वागत

Fri, 25 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। यूपीएससी परीक्षा में चयनित आंबेडकर ग्राम फागपुरवासी संदीप प्रसाद के बनबसा आगमन पर शुक्रवार को स्वागत किया गया। आंबेडकर ग्राम फागपुर गेट पहुंचने पर संदीप का ढोल दमाऊं के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया। संदीप ने सभी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

संदीप ने यूपीएससी परीक्षा में 946 वीं रैंक प्राप्त की है। उनसे पूर्व फागपुर गांव के अरुण विश्वकर्मा प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए थे। वह इन दिनों मध्यप्रदेश में डीएम हैं। उसकी पत्नी अंजू भी एमपी में एडीएम के पद पर है। संदीप और अरुण ममेरे और फुफेरे भाई हैं। इस मौके पर पिता राजन प्रसाद, मां आनंदी देवी, बड़ा भाई प्रदीप, छोटा भाई अनिल, बहन रेखा, दामाद ललित, मामा सेवानिवृत्त बीडीओ कैलाश राम विश्वकर्मा, मामी शिक्षिका जयंती देवी, भाई सेल्स टैक्स कमिश्नर दीपक कुमार, कैलाश भारती, सुनील, बॉबी समेत गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संदीप ने बताया कि बीटेक डिग्री धारक होने के बाद वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता था। इसके लिए बड़े फुफेरे भाई अरुण विश्वकर्मा और बड़े भाई सेल्स टैक्स कमिश्नर दीपक ने प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें