लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स मीट कैंप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि बीते 21-22 सितंबर को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2024 खेलो इंडिया प्रतियोगिता में साईं सेंटर (एथलेटिक्स) छमनिया स्टेडियम टीम को अंडर -14 बालिका वर्ग में तीन पदक मिले। इसमें किड्स जेवलिन में रियांशी कुमारी ने स्वर्ण पदक, ट्रायथलॉन इवेंट में प्रीति अधिकारी ने रजत और रियांशी कुमारी ने कांस्य जीता है। छमनियां स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में कराटे कोच दीपक अधिकारी, मयंक ओली ने फूलमालाओं के साथ पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, केदार दत्त, दयाकिशन, जगत प्रकाश, पुष्कर नाथ, भोला दत्त, गंगा दत्त, सतीश चनकन्याल, महेश चंद्र, जगदीश चंद्र ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवाद