चंपावत। नये शिक्षा सत्र में जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को सेनेटरी पेड की सुविधा मिल गई है। जिले के जीजीआईसी, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड वेडिंग और इंसीनेटर मशीन स्थापित की गई है। इनमें एलीमेंट्री और सेकेंड्री के कुल 30 बालिका विद्यालयों को शामिल किया गया है।
जिले के चयनित जीजीआईसी सहित उच्च प्राथमिक और माध्यमिक की अध्ययनरत बालिकाओं के लिए अच्छी खबर है। इस दौरान चयनित विद्यालयों में सेनेटरी पैड तैयार करने के लिए वेडिंग मशीनें लगा दी गई हैं। इसके तहत सेनेटरी पेड तैयार करने वाली और यूज सेनेटरी को जलाने वाली इंसीनेटर मशीन स्थापित की गई है। राज्य स्तरीय टेंडर प्रकिया के माध्यम से चयनित फर्म की ओर से स्थापित मशीनों को विद्यालय में उपयुक्त स्थान पर अवस्थापना संचालन और सेंट्रलाइज्ड डैश बोर्ड सिस्टम से मॉनिटरिंग की जानी है।
इसके लिए पूर्व में अपर सेकेंड्री में चंपावत के पांच, लोहाघाट के तीन और पाटी के तीन विद्यालयों को मिलाकर 11 और हायर सेकेंड्री लेवल में चंपावत के 12, लोहाघाट के पांच, पाटी के तीन और बाराकोट का एक विद्यालय मिलाकर 21 विद्यालयों को चयनित किया गया है।
जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा जसवंत सिंह पोखरिया ने बताया कि जिले के 30 विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं।