लोहाघाट (चंपावत)। राजीव गांधी नवोदय का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल की खेल और शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्राचार्य रामकुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, आईटीबीपी के सहायक कमान अधिकारी बेगराय मीणा ने किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कुमाऊंनी, नेपाली, गढ़वाली, पंजाबी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं की ओर से पेश बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नुक्कड़ नाटक को सराहा गया। शिक्षक विपिन कलौनी और हेमा राय ने संचालन किया। इस मौके पर शिक्षक राजेश सिंह बोहरा, आईटीबीपी के सहायक सेनानी जगदीश प्रसाद चंदोलिया, गुलाब प्रसाद मिश्रा सहित अभिभावक मौजूद रहे।