टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर नगर की सभी आंतरिक मार्गों के हाटमिक्स का काम शुरू हो गया है। पालिका ने कुल 3565 मीटर आंतरिक सड़कों के लिए करीब 3.52 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालन में नगर की आंतरिक सड़कों को हाटमिक्स किया जा रहा है। इसमें नगर के मुख्य बाजार, सीमेंट रोड, सब्जी मंडी वाली रोड, नेहरु पार्क रोड, चड्ढा चौराहा से रेलवे लाइन, वन विभाग के पास से सड़क, जगन्नाथ चौराहा, तुलसीराम चौराहा, टैक्सी स्टैंड रोड आदि सभी आंतरिक सड़कों को शामिल किया गया है। पालिका ने टीएसी से परीक्षण कराने के बाद करीब 3.52 करोड़ रुपये की डीपीआर निदेशालय को भेज दी है।