टनकपुर (चंपावत)। तीन दिनी बालक वर्ग की राज्य स्तरीय बालक वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का स्टेडियम में समापन हो गया है। प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने ओवर ऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाकर पंचों का दम दिखाया। दूसरे स्थान पर पौड़ी और तृतीय स्थान पर पिथौरागढ़ ने हासिल किया। पिथौरागढ़ के बाॅक्सर धमेंद्र बोहरा को बेस्ट ऑफिशियल से सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को स्टेडियम में फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने किया। अंडर-17 आयु वर्ग में पौड़ी के धर्मेंद्र थापा, पौड़ी के अंशवीर, अभिषेक, पिथौरागढ़ के प्रियांशु कुमार, बागेश्वर के शिवम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज के मयंक भट्ट ने जीत दर्ज की। अंडर-19 आयु वर्ग में पौड़ी के युवराज, सलमान, धीरज, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज के अमित, चंपावत के नितिन ठाकुर, देहरादून के उदय मनवाल जीते। अंडर-14 आयु वर्ग में ऊधमसिंहनगर के पियूष राणा, पिथौरागढ़ के समीर बोरा, भरत, उत्तर काशी के आविष्कार, नैनीताल के रचित, देहरादून के नंदन, बागेश्वर के तनमय, प्रियांशु ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता संयोजक जीजीआईसी प्रधानाचार्य विनीता जोशी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रदीप बोहरा, पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी जेएस मेहता, बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर, रचित वाल्दिया, ममता आदि मौजूद रहे।