लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग की ओर से बाराकोट में चल रही ब्लाक स्तरीय खेलो इंडिया-खेलो खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। बीडीओ पूरन सिंह रावत ने अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 14 वर्षीय बालकों की खो-खो में तल्ला बापरू विजेता, बाराकोट उप विजेता, 17 वर्षीय बालकों में तल्ला बापरू विजेता, सिंगदा उप विजेता, बालिकाओं में बाराकोट विजेता और काकड़ की टीम उप विजेता रही।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत की देखरेख में हुई 14 वर्षीय बालकों की 100 मीटर दौड़ में अमित सिंह ने पहला, रोहित कुमार ने दूसरा, प्रेम सिंह ने तीसरा, बालिकाओं में अंकिता टम्टा ने पहला, अंजलि ने दूसरा, ईशा अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
17 वर्षीय बालकों में सूरज सिंह, कपिल, करन सिंह, बालकों में दिया, कंचन, आशा, 14 वर्षीय बालकों की लंबीकूद में संजय, अनिल, दिनेश, बालिकाओं में अंकिता, संध्या, निशा, 17 वर्षीय बालकों में करन, राहुल, अरुण, बालिकाओं में मनीषा, अंजलि, रवीना, 14 वर्षीय बालकों की गोलाफेंक में अमित, अभिनव, शुभम, बालिकाओं में आरती, दिया, अंजलि, 17 वर्षीय बालकों में सुनील, सागर, प्रमोद, बालिकाओं में अंजलि, मनीषा, दीपा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
14 वर्षीय बालकों की खो-खो में तल्ला बापरू विजेता, बाराकोट उप विजेता, 17 वर्षीय बालकों में तल्ला बापरू विजेता, सिंगदा उप विजेता, बालिकाओं में बाराकोट विजेता, काकड़ की टीम उप विजेता रही। निर्णायक के रूप में ओमप्रकाश, दुर्गेश जोशी, जगदीश अधिकारी आदि ने सहयोग किया।
लोहाघाट (चंपावत)। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से लोहाघाट में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलो इंडिया-खेल खेलकूद प्रतियोगिताएं 13 नवंबर से शुरू होंगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि 13 नवंबर को जीजीआईसी खेल मैदान में ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने सभी 14, 15 वर्ष के बालक-बालिकाओं से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को वॉलीबाल, कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।