फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग क्रिकेट क्लब फागपुर का अगले पायदान में प्रवेश

विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में यंग क्रिकेट क्लब फागपुर ने मैच जीत अगले पायदान में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशोर जोशी ने किया। विजेता टीम के करन चंद को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में चल रही जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को ड्रीम इलेवन गढ़ीगोठ नया बस्ती और यंग क्रिकेट क्लब फागपुर के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी कर फागपुर की टीम ने 94 रन बनाए, जिसमें दिनेश ने 37 व करन ने 26 रनों का योगदान दिया। ड्रीम इलेवन के बालर अमित ने चार और जीतू ने तीन विकेट लिए। ड्रीम इलेवन 86 रन ही बना सकी। टीम के लिए नीरज महर ने 16 रनों का योगदान दिया। फागपुर के बालर पंकज और करन ने तीन तीन विकेट लिए। मैच निर्णायक जोहार सिंह, लक्ष्मण चंद व स्कोरर कैलाश चंद थे। आंखों देखा हाल नवल किशोर ने सुनाया। आयोजक कमेटी अध्यक्ष दीपक राज, प्रबंधक प्रदीप रावत, कोषाध्यक्ष बिशन चंद, दीपक जोशी, प्रियांशु, अंशु, अजय बहादुर, हिम्मत, करन, कैलाश आदि ने सहयोग दिया। विशिष्ठ अतिथि किशन राम, जनरैल सिंह, नवाब, महेंद्र गोवाड़ी, तरुण, रवि दिगारी, शक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें