फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पोर्टल पर देख सकते हैं निर्वाचक नामावली में अपना नाम

Fri, 30 May 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के लिए तैयार की गई अंतिम निर्वाचक नामावली में अपना नाम देखने की सुविधा पोर्टल पर दी गई है। आयोग की ओर से घर-घर जाकर कराए गए विशेष पुनरीक्षण के तहत तैयार नामावली में दर्ज मतदाताओं के नाम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इस दौरान प्राप्त स्वीकृत आवेदनों के अनुसार भी नाम अब पोर्टल पर खोजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए पंचायत निर्वाचक नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा मतदाता सूची secvoter.uk.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता पोर्टल पर पंचायत मतदाता खोजें विकल्प पर क्लिक कर अपना नाम सरलता से देख सकते हैं। डीएम ने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अब भी निर्वाचक नामावली में नहीं है, तो वह अपने निकटतम विकास खंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने, संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें