पिथौरागढ़/धारचूला। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग सप्ताह पर 50 केंद्रों में योग कार्यक्रम किए गए। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, सरकारी कार्यालयों कर्मियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल और योग फॉर ह्यूमिनिटी थीम के तहत रविवार को योग कराया गया। आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर मुवानी दवानी, बलुवाकोट, योग वेलनेस सेंटर वड्डा समेत 50 से अधिक केंद्रों में योगाभ्यास कराया गया।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा के नेतृत्व में नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय, डॉ. नीरज कोहली ने नारायण आश्रम, तवाघाट संगम, धौलीगंगा डैम, रं संग्रहालय, धारचूला, कालिका मंदिर, नेपाल झूलापुल बलुआकोट हेल्थ वेलनेस केंद्र, जौलजीबी मेला स्थल, कोटगाड़ी मंदिर पांखू, ध्वज मंदिर सतगढ़, मल्लिकार्जुन मंदिर अस्कोट, जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला और देव सिंह मैदान में प्रस्तावित योगाभ्यास की तैयारियों का जायजा लिया। बीइंग भगीरथ की योग एवं लोक स्वास्थ्य समन्वयक रुचिता उपाध्याय भी मौजूद रहीं। रं संग्रहालय धारचूला में डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें योगाभ्यास स्थलों के प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. किशोर सिरखाल, डॉ. एलडी भट्ट, डॉ. राकेश खाती, डॉ. कंचन सूंठा, डॉ. बालम सिंह बोरा, डॉ. होशियार सिंह बोरा, डॉ. रमेश गर्ब्याल को कई निर्देश दिए गए। बेहतर कार्य के लिए बंगापानी से डॉ. नरेंद्र सिंह के कार्यों की सराहना की गई। खलियाटॉप में डॉ. पुष्कर सिंह जंगपांगी के निर्देशन में योगाचार्य हरिओम योगाभ्यास कराएंगे। इस अवसर पर भुवन चंद्र भट्ट, प्रकाश चंद्र भट्ट, सुरेंद्र चलाल, प्रकाश चंद्र, वंदना, जीवन सिंह आदि रहे।
एसएसबी के 18 बीओपी में लगे योग शिविर
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए एसएसबी की पंचम वाहिनी ने जिले की 18 बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) में योग शिविर लगाए। वहीं पंचम वाहिनी मुख्यालय की ओर से बालेश्वर मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार और अमरेश कुमार ने जवानों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक विकास के साथ समग्र जीवन जीने की सीख देता है।
शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, उप कमांडेंट हेमंत कुमार, डॉ. घनश्याम पटेल, संजय कुमार, रंजन, गिरीश सिंह, मनोज कुमार, जसमेर सिंह, राजकुमार, बलवीर, जयकृत सिंह, यशपाल सिंह, प्रकाश चौधरी आदि थे।
इधर यहां वन पंचायत सभागार में पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष लोकमणि पंत और बालकुमार योगाभ्यास करा रहे हैं। उन्होंने प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, पवनमुक्तासन आदि योगासन सिखाए। योगाभ्यास में राजेंद्र गहतोड़ी, डीएसओ सीएस बिष्ट, डॉ. उमेश जोशी, डॉ. नम्रता अग्रवाल, डॉ. सुभाष राणा, गणेश गोदियाल, नीमा, रवींद्र, विनय आदि थे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में योग महोत्सव की तैयारी की जा रही है।
आज होगा रन फॉर योग
चंपावत। नगर में सोमवार सुबह सात बजे से रन फॉर योग कार्यक्रम होगा। सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि आयुष और खेल समेत कई विभागों के सहयोग से कोतवाली से गोरलचौड़ मैदान तक दौड़ लगाई जाएगी।