चंपावत। जिला अस्पताल में अब मरीजों को एक्सरे मशीन खराब होने पर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन स्थापित कर दी गई है।
जिला अस्पताल में कुछ दिन पूर्व एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा था, लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई। अब अस्पताल ने विकल्प के तौर पर एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन स्थापित कर दी है। पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने कहा कि अब अस्पताल में दो एक्सरे मशीन हो गई हैं। एक मशीन अगर खराब भी होती है तो दूसरी मशीन से मरीजों के एक्सरे किए जाएंगे।