फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उप जिला अस्पताल में एक्स रे जांच ठप, मरीज परेशान

Tue, 21 Jan 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के बड़े क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रमुख उप जिला अस्पताल में एक्स रे तकनीशियन की व्यवस्था न होने से मरीजों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। करीब एक माह से बाहर एक्सरे होने मरीज को 100 से 200 रुपये के बजाय प्राइवेट में 500 रुपये तक खर्चा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में लोग इलाज के लिए आ रहे हैं, लेकिन चिकित्सक की सलाह के बाद एक्सरे कराने के लिए उन्हें निजी क्लीनिकों में जाना पड़ रहा है। इसके बाद रिपोर्ट लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। तब जाकर उनका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि अभी तकनीशियन 26 जनवरी तक अवकाश पर है। उनके आने के बाद व्यवस्था सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें