फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक के पिता की हृदय गति रुकने से मौत 

Sun, 17 Dec 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
कोतवाल का घेराव करते लोग व हाथ जोड़कर मुकद्मा दर्ज करने की गुहार लगाती मृतक की पत्नी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिला को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने के आरोपी घायल युवक के पिता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती घायल बेटे की हालत और पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखे जाने से मृतक तनाव मेें था, इसी वजह से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना से गुस्साए लोगों ने देर शाम मृतक की पत्नी-बच्चों के साथ कोतवाली पहुंच कर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा का घेराव कर प्रदर्शन किया। कोतवाल के रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर वे शांत हुए। 

नायकगोठ गांव की एक महिला ने मोबाइल दुकान के स्वामी युवक लाल ईमली पड़ाव निवासी मो. समर पर उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप धारा 354, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कराया था। यही नहीं महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की थी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायल युवक के पिता मोहम्मद अहमद भी मारपीट करने वालों के खिलाफ कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने डाक से एसएपी और कोतवाल को तहरीर भेज कर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। 

इधर, रविवार सुबह घायल युवक का पिता बेटे के इलाज के लिए रुपये का इंतजाम करने रेलवे कॉलोनी स्थित सभासद देवेंद्र सिंह के घर पर बैठे थे। अचानक उन्हें अटैक पड़ गया। सभासद और आसपास के लोग फौरन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी शाहना का कहना है कि उनके बेटे पर लगाए गए झूठे आरोप और पिटाई के बाद भी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से उनके पति काफी तनाव में थे और इसी तनाव से उसकी मौत हुई है। इधर, घटना से गुस्साए मृतक की पत्नी और बच्चे मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल का घेराव किया।

उन्होंने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कोतवाल ने आश्वस्त किया कि उनकी उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मृतक की पत्नी के अलावा सलमा बेगम, रईस अहमद, शकील अहमद, खल्लो बेगम, शकीला बेगम, भीम सिंह, मो. कमर आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें