फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख, समृद्वि के साथ ही कोरोना के खात्मे की मन्नत मांग रहे श्रद्घालु

विज्ञापन
मेला क्षेत्र में श्रद्घालुओं को मास्क वितरित करते पुलिस कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर। पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या कम हैं, लेकिन मेले की व्यवस्थाओं और कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति गंभीर है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और सुरक्षा प्रभारी सीओ अविनाश वर्मा ने समूचे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। कोरोना से बचाव के उपाय पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन

आस्था और श्रद्धा के केंद्र मां पूर्णागिरि धाम के मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की आवक कम हो गई है। मेला क्षेत्र में सुबह और शाम के समय ही श्रद्धालुओं की हल्की चहल-पहल नजर आ रही है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि मां के धाम में पहुंच रहे भक्तजन सुख -समृद्धि और शांति के साथ ही कोरोना संक्रमण खत्म करने की भी कामना कर रहे हैं। इधर कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन गंभीर है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम और सीओ ने ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक समूचे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मेला क्षेत्र की पुलिस चौकियां, महिला बैरक, खोया-पाया केंद्र, रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों में किसी तरह की ढिलाई न बरतने का आग्रह किया। इस दौरान ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भैरव मंदिर थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद, काली मंदिर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत व जिला पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 09 टीएनपी 03 पी।
पुलिस बांट रही मास्क
टनकपुर (चंपावत)। मेले में आ रहे श्रद्धालुओं को पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण से बचाने के प्रति जागरूक करते हुए मास्क वितरित कर रहे हैैं। भैरव मंदिर थाना इंचार्ज हरीश प्रसाद ने बताया कि एसपी के निर्देश पर श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं बगैर मास्क पहले आ रहे यात्रियों को मास्क भी बांटे जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें