फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत के प्रमुख शिव मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

Mon, 28 Jul 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ मंदिर, क्रांतेश्वर महादेव मंदिर, दीप्तेश्वर, सप्तेश्वर महादेव मंदिर, मल्लाणेश्वर और लोहाघाट के मानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि चढ़ाया। बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की। बालेश्वर महादेव मंदिर के महंत पवन गिरी ने बताया कि सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले को फल मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें