फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया जागरूक

Thu, 01 May 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के श्रम प्रवर्तन कार्यालय के समक्ष अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजित कैंप में लोगों को
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम प्रवर्तन कार्यालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्रमिकों को जागरूक किया गया। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर पीएलवी अधिकार मित्र अजय गुरुरानी, सोनी सिंह, सोनी जहां ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल में कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर रामचंदर के साथ उनके अधीन कार्यरत श्रमिकों के लिए एक विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया।
इसमें श्रमिक और कर्मचारियों को श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजना, श्रमिकों के अधिकार, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया। शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेश पांडेय, पीएलवी अधिकार मित्र राधिका अधिकारी, विजेंद्र अग्रवाल, किरन जोशी, ऋतु महर, शमशाद बानो, इजहार अली, रीता कन्नौजिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें