फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत केंद्र में मजदूरों को नहीं मिला खाना, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत में रैनबसेरा में प्रदर्शन करते दिहाड़ी मजदूर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
राहत केंद्र में मजदूरों को नहीं मिला खाना, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिहार व उप्र के मजदूरों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
प्रशासन ने कहा मजदूरों के ठेकेदार को करनी होगी खाने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। कोरोना महामारी को लेकर नगर पालिका के रैनबसेरे में बनाए गए राहत केंद्र में क्वारंटीन किए गए मजदूरों को बृहस्पतिवार को नाश्ता व दिन का खाना नहीं मिला। इसके विरोध में इन मजदूरों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को बिहार और उप्र के लखीमपुर खीरी आदि जगह से आए 30 मजदूरों को रैनबसेरे में क्वारंटीन किया गया था। मजदूरों ने बताया कि बुधवार को तो उन्हें खाना मिला लेकिन बृहस्पतिवार को न तो सुबह नाश्ता मिला और नहीं दिन का खाना। शिकायत करने पर भी भोजन नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने शाम को रैनबसेरा केंद्र के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। साथ ही दूसरी जगह शिफ्ट करने की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मजदूर परशुराम, हीरो साहनी, बाबूराव आदि शामिल थे। उधर तहसीलदार प्रियंका रानी का कहना है कि नियमों के तहत मजदूरों के खाने की व्यवस्था संबंधित ठेकेदार की ओर से ही की जानी है। ठेकेदार को फिर से इसके लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

फोटो 03 सीपीटी 07पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें