भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के कुमाऊं संभाग प्रभारी मनोज व विधानसभा प्रभारी विस्तारक जसवीर सिंह सैनी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाने आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के हर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता एवं नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति के संचालन में हुई बैठक में पार्टी के कुमाऊं संभाग प्रभारी मनोज, विधानसभा प्रभारी व विस्तारक जसवीर सैनी के अलावा नगर मंडल प्रभारी संजय जोशी एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, 16 जुलाई को हरेला पर्व, 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस, 6 दिसंबर को अंबेडकर समरसता स्थापना दिवस कार्यक्रम को पार्टी धूमधाम के साथ मनाएगी। जिसमें हर कार्यकर्ता को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी।
कुमाऊं संभाग प्रभारी मनोज ने बताया कि 24 मई को जिला मुख्यालय चंपावत में आयोजित किए जाने वाले जिला, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों व सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग में हर पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से शामिल होना है। बैठक में रोहताश अग्रवाल, उर्मिला चंद, मदन महर, सुभाष बगौली, विद्या जुकरिया, सुकुमार राय, हरीश हैसियत, आनंद मौर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत आदि मौजूद थे।