फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में लगे दो ट्रकों के बीच दबकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
अस्पताल में हादसे के बारे में लोगों ने जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खनन कार्य में लगे दो शक्तिमान ट्रकों के बीच दबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक श्रमिक का कार्य करता था। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने ट्रक के रेडिएटर में पानी डाल रहा था, इसी बीच आगे चालक की लापरवाही से आगे खड़ा ट्रक अचानक पीछे आकर उसके ट्रक से टकरा गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन

मनिहारगोठ निवासी मो. सैफ (20) पुत्र अकबर अली बृहस्पतिवार को शारदा स्टोन क्रशर के समीप अपने शक्तिमान ट्रक (यूपी 29/1251) को खड़ा कर उसके रेडिएटर में पानी डाल रहा था कि आगे ढलान पर खड़ा दूसरा ट्रक (यूजीपी/4883) अपने आप पीछे आ गया। दोनों ट्रकों के बीच फंसकर मो. सैफ बुरी तरह घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर घनश्याम तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे का पता चलते ही मृतक के परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अस्पताल पहुंची तो मृतक के परिजन डॉक्टरों पर उपचार में टाल-मटौली का आरोप लगाने लगे। उनका आरोप था कि बुलाने के बाद भी डॉक्टर देर से पहुंचे। समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से मौत हुई है। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इस तरह की लापरवाही का यह दूसरा हादसा
स्टोन क्रशर के पास यह दूसरा हादसा है, जिसमें चालक की लापरवाही से युवक की जान चली गई। गत वर्ष भी क्रशर गेट के पास दो ढलान में खड़े एक ट्रेक्टर ट्राली के अपने लुढ़कने से दो ट्रेक्टरों के बीच दबकर बनबसा के भुलवागोठ निवासी ट्रेक्टर स्वामी युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें