फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेशन मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू

Sun, 09 Jun 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के समीप रायनगर चौड़ी गांव में कालेशन देवता मंदिर के जीर्णोद्धार में श्रमदान करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी के वर्षों पुराने कालेशन मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। रायनगर चौड़ी और सैलानीगोठ के ग्रामीणों के सहयोग से होने वाली मंदिर की मरम्मत में हर वर्ग के लोगों ने सहयोग करने का संकल्प लिया है। रविवार को ग्रामीणों ने देव डांगरों की गद्दी लगाकर मंदिर के जीर्णोद्धार का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन


गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश चंद्र राय ने बताया कि करीब 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में उनके पूर्वजों से लेकर आज की पीढ़ी तक पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना करती है। रविवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में तय किया गया कि मंदिर निर्माण में रायनगर चौड़ी, सैलानीगोठ और अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव राय मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

राय ने बताया कि मंदिर निर्माण के खर्च में पारदर्शिता लाने के लिए गांव के युवाओं को मंदिर निर्माण में होने वाले व्यय का लेखाजोखा रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धन, निर्माण सामग्री और श्रम के रूप में ग्रामीणस हयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान रमेश चंद्र राय, धर्मानंद राय, भैरव दत्त राय सेठ जी, गंगा दत्त राय, जनार्दन राय, पूरन चंद्र जोशी, पूरन चंद्र राय, नरेश राय, मोहन चंद्र राय, रमेश चंद्र राय, हरीश चंद्र कापड़ी, महेश राय, मनोज राय, गिरीश राय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें