फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अंडर ग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने का काम 70 फीसदी पूरा

Wed, 06 May 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में 200 किमी अंडरग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने का काम उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। वर्तमान तक कार्यदायी संस्था ने 70 फीसदी काम पूरा कर लिया है। नगर में 249 करोड़ से पेयजल लाइन बिछाने काम किया जाना है।
चंपावत के जूप, कनलगांव, गोरलचौड़, तल्ली मादली, मल्ली मादली में पेयजल लाइन बिछाने का काम हो गया है जबकि नागनाथ, छतार क्षेत्र में कार्य गतिमान है। अन्य जगह अंडर ग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद बालेश्वर वार्ड में लाइन बिछाने काम शुरू किया जाएगा। कार्यदायी संस्था तिरुपति सीमेंट प्रोडक्ट कंपनी को करीब 200 किमी क्षेत्र में अंडर ग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने का काम करना है। वर्तमान तक 70 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से नगर में 3.5 एमएलडी क्षमता के अतिरिक्त जल उपचार संयंत्र, 1100 केएल क्षमता का अतिरिक्त स्वच्छ पानी का जलाशय, 1800 केएल क्षमता के तीन नए भूतल जलाशय बनाए जाने के साथ ही 900 केएल, 450 केएल, 400 केएल के टैंक बनाने का काम किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। अगले 30 साल तक लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इधर नागनाथ वार्ड में चल रहे परियोजना निर्माण की निगरानी प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग कुमार और पूर्व सभासद सूरज प्रहरी संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्र में सड़क ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि 95 फीसदी से अधिक काम कर लिया गया है। जल्द ही क्षेत्र में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें