फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी से होगा नगरूंघाट में मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य

Wed, 19 Dec 2018 10:24 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महाकाली नदी के तट पर स्थित नगरूंघाट में नार्गाजुन देवता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य छह जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसकी इजाजत क्षेत्र के 22 गांव के ग्रामीणों की मौजूदगी में लगी  देवडांगरों की देव गद्दी ने दी।
विज्ञापन


   नगरूंघाट में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र कलौनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान देव गद्दी लगाई गई। इसमें देवडांगर गंगादत्त पांडेय और जयदत्त पांडेय पर नागार्जुन देवता ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के साथ भव्य मंदिर निर्माण की आज्ञा दी। बैठक में पासम, डुंगरालेटी, बगोटी-सल्टा, जमरसों, सुल्ला, मजपीपल, मडलक, गुरेली, चामा, सेलपेडू, सुनकुरी, देवकुंडा, रौंसाल, अषलाड़, डुमडाई, पुंडिल, सागर, गुड़मागल, रौल-धौन-टुनकाण्डे, गजीना,डुंगरा, मढुवा, कमलेड़ी, मटियानी, कुनाड़ी, सीटाक बुंगा, बडम-कंटुकरा आदि गांवों के लोग आए थे।

इस मौके पर कमल बोहरा, रमेश चंद, ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, विक्रम सामंत, कैलाश तिवारी, खष्टीबल्लभ पांडेय, बद्री सिंह सौन, हरीश चंद्र पांडेय, जयदत्त पांडेय, बहादुर चंद, गंगादत्त, शंकर सिंह पुजारी, हयात सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह, पूरन चंद्र शर्मा, बहादुर सिंह, परमानंद सरकार, दानी चंद, मथुरा दत्त, हरीश सिंह, ध्रुव सिंह, देवी चंद, धनीराम, तारादत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें