फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की हुंकार, पीछे नहीं हटाएंगे कदम, बाराकोट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/बाराकोट/पाटी। ग्राम प्रधान संगठन ने बाराकोट में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने उपेक्षा पर नाराजगी जताकर मांगें पूरी होने तक आंदोलन का संकल्प दोहराया। मानदेय में वृद्धि, पेंशन, 15वें वित्त की राशि में कटौती न करने, सीएससी को ढाई हजार रुपये देने के आदेश को वापस लेने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर बाराकोट में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में दयाकिशन तिवारी, संजय जोशी, ललित वर्मा, राजेश जोशी, कमल बोहरा, पूजा अधिकारी, राकेश बोरा आदि थे। इधर जिले के सभी चारों ब्लॉकों में धरना, प्रदर्शन जारी रहा। पाटी में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें