फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महिला मतदाता निभाएंगी निर्णायक भूमिका

Wed, 17 Apr 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव 2024 में अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर महिला मतदाता प्रत्याशी की जीत में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। चंपावत जिले में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाएं मतदान में पुरुषों से आगे रही हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 72841 महिला मतदाता थीं जबकि चुनाव में 45778 महिलाओं ने मतदान किया था। तब चंपावत विधानसभी क्षेत्र की 28842 और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की 16936 महिलाओं ने मतदान किया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 79031 थी। इनमें से 40937 ने ही मतदान किया। वर्ष 2022 सामान्य विधानसभा चुनाव में जिले में 97105 महिला मतदाता थीं। चुनाव में 66652 महिलाओं ने मतदान किया। इसमें लोहाघाट विधानसभा की 34050 और चंपावत की 32602 महिला मतदाताओं ने मतदान में भागीदारी की थी। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 106151 पुरुष मतदाता थे, लेकिन मात्र 59044 ने मतदान किया। राजनीतिक दलों को 2024 में जीत का परचम लहराना है तो महिला मतदाताओं को अपने वादों से रिझाना होगा। वर्ष 2024 में जिले की चंपावत और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 206577 मतदाता हैं। इसमें 98688 महिलाएं और 107889 पुरुष मतदाता हैं। वे इस बार भी अहम कड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें