फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उत्पीड़न से बचाव के लिए अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

Wed, 27 Sep 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुई गोष्ठी के दौरान महिलाओं के साथ तीलू रौतेली
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को फोर्ती ग्राम पंचायत में महिला गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। वक्तओं ने कहा कि उत्पीड़न से बचाव के लिए महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन

गोष्ठी में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रेनू गड़कोटी, निर्मला पुनेठा और मीना पुनेठा ने महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दीं। रेनू ने महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि पिता की मृत्यु के बाद बेटी को भी भाइयों के बराबर संपत्ति का अधिकार है। महिलाओं को अपनी मर्जी से बच्चे गोद लेने का अधिकार, विधवा को दोबारा विवाह करने का अधिकार, तलाक देने पर पति से आर्थिक सहायता लेने आदि अधिकार है।
रेनू ने महिलाओं से साइबर ठगी से बचने, सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती न करने, फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, आधार, ओटीपी आदि की जानकारी न देने की सलाह दी ताकि वे ठगी से बच सकें। गोष्ठी में अंजलि बगौली, कमला बगौली, विमला उपाध्याय, रेखा बगौली, गीता बगौली, चंद्रा बगौली, हेमा उपाध्याय, भुवनेश्वरी पुनेठा, बबीता विश्वकर्मा, गीता विश्वकर्मा, निशा विश्वकर्मा, ममता बगौली आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें