फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी चंपावत ने मारी बाजी

Wed, 27 Sep 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के पाटी में संंस्कृत प्रतियोगिता के तहत समूह गान करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में चल रही दो दिनी ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन हो गया। बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ ज्येष्ठ उपप्रमुख मोनिका बोहरा ने किया। संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी चंपावत प्रथम रहा। संस्कृत नाटक में जीआईसी दियारतोली, संस्कृत श्लोक उच्चारण में जीआईसी दियारतोली और आशुभाषण प्रतियोगिता में जीआईसी चंपावत ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट में कनिष्ठ वर्ग के संस्कृत नाटक में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट अव्वल रहा। संस्कृत समूहगान में जीआईसी लोहाघाट और संस्कृत समूह नृत्य में सरस्वती ज्ञान दीप विद्या मंदिर लोहाघाट ने बाजी मारी। वाद विवाद में जीआईसी लोहाघाट आशुभाषण में विद्यामंदिर और श्लोकोच्चारण में विद्या मंदिर अव्वल रहा। वहीं पाटी में समूहगान के वरिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी खेतीखान और आशुभाषण में जीआईसी पाटी ने बाजी मारी।
पुरस्कार वितरण के साथ संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न

कनालीछीना/मुनस्यारी। कनालीछीना में प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ने किया। कनिष्ठ वर्ग में जीआईसी, जीजीआईसी, जीआईसी गर्खा, राउमावि न्वाली, जीआईसी मुवानी व संस्कृत विद्यालय गोवर्सा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम रहे। खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इधर मुनस्यारी में मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ. हितेश कुमार जोशी और विशिष्ट अतिथि भीम राम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां सह संयोजिका प्रधानाचार्य राबाइंका नमजला नीमा आर्या, हरीश नाथ, नवीन शर्मा, श्रीराम क्वीरीयाल, मनीषा मेहरा, बसंती कन्याल, दिनेश, शर्मीला, कैलाश कोरंगा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें