फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया जा रहा है आंवला कैंडी बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
चौमेल वल्सों में आरसेटी की पहल पर शुरू हुए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर में जानकारियां देते आ? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से विकासखंड बाराकोट के वल्सों चौमेल में महिलाओं का छह दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसमें महिलाओं को आंवला कैंडी बनाने के साथ ही फलों से जूस, जैम, जैली, मुरब्बा आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान आरती देवी, आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा, चौमेल क्षेत्र की सीआरपी भुवनेश्वरी देवी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं कोे स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने और सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र, राजेश पंत ने प्रशिक्षणार्थियों का नामांकन किया। प्रशिक्षण ले रहीं 35 महिलाओं को अदरक कैंडी, सौंठ, आचार और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करने की जानकारी दी। इस मौके पर हीरा देवी, सुनीता देवी, भावना देवी, धनी देवी, सरिता, दीपा, आरती, नरी, पार्वती देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें