फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के साथ बच्चों को पढ़ा रही है महिला पुलिस जवान

विज्ञापन
बनबसा में श्रीपूर्णागिरि इंटर कालेज में रिलीफ कैंप में बच्चों को पढ़ाती महिला कां. कमला चौहान। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन के लिए क्षेत्र में श्रीपूर्णागिरि इंटर कालेज में बनाए गए राहत शिविर में ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल कमला चौहान अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ ही शिवि में मौजूद बच्चों को पढ़ा रही हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने स्वयं के खर्च से कापी, पेंसिल, रबड़ आदि की भी व्यवस्था भी की है। कमला के इस सार्थक प्रयास की सर्वत्र सराहना की जा रही है। एलायंस क्लब ने हालात सुधरने के बाद महिला कांस्टेबिल को सम्मानित करने की बात कही है। कमला चौहान के पति कुलदीप चौहान भी पुलिस विभाग में टनकपुर में तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें