फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल रिस्पोंस पोस्ट में तैनात किए आयुर्वेदिक डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सभी पांच मेडिकल रिस्पांस पोस्ट (एमआरपी) में आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों को तैनात किया गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि घाट में डॉ. कैलाश चंद्र, वालिक में डॉ. अनुज अग्रवाल, जगबुड़ा पुल में डॉ. मो. शाहिद, ककरालीगेट में डॉ. सुरेश कश्यप, मिनार एमआरपी में डॉ. रवींद्र शाह को प्रभारी बनाया गया है। ये केंद्र बाहर से आने वालों की प्रारंभिक पड़ताल करेंगे। जिले में पांच रैपिड रिस्पांस टीम और पांच क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। ये टीमें संदिग्ध लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग आदि जरूरी उपचार करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में दो वेंटिलेटर की मांग की है। इसे लेकर सीएमओ की ओर से स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। पत्र में दो हजार पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट, दो हजार मास्क एन-95, पांच हजार ट्रिपल लेयर मास्क, एक हजार सैनिटाइजर, 500 वीटीएम की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें