फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के पहुंचने के बाद भगवती का अंतिम संस्कार हुआ

Mon, 25 Feb 2019 11:01 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
तिलौन कार हादसे में मृतक भगवती पांडेय के गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर तिलौन के पास एक भारी-भरकम पेड़ के कार पर गिरने से मृत दूसरी महिला का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को हुए इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। ये दोनों महिलाएं लोहाघाट में एक बारात में जा रही थी।

विज्ञापन


चंपावत से लोहाघाट को जा रही एक मारुति कार (यूपी 16 के/8119) पर यहां से करीब छह किलोमीटर दूर तिलौन के पास रविवार सुबह करीब 11.30 बजे एक पेड़ गिर गया। कार के पिछले हिस्से पर पेड़ के गिरने से पीछे बैठी दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद भगवती पांडेय (55) पत्नी केशव दत्त पांडेय निवासी छतार (चंपावत) का सोमवार को मल्लाडेश्वर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

भगवती के दिल्ली से आए बेटे मुकुल पांडेय और लखनऊ से आए बेटे प्रकाश पांडेय ने चिता को मुखाग्नि दिया। कानपुर से आई भगवती की बेटी पुष्पा पंत, बहू हेमा पांडेय और परिजन एकाएक हुई इस वारदात से गमगीन हैं। वहीं दूसरी मृतक कनलगांव की दुर्गा देवी (72) पत्नी प्रेम बल्लभ पांडेय का अंतिम संस्कार रविवार शाम को ही कर दिया गया था। 
विज्ञापन


पांच दिन के भीतर चयनित होंगे खतरे वाले पेड़ 
चंपावत। तिलौन कार हादसे के बाद प्रशासन ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में खतरे की जद में आ रहे पेड़ों को निस्तारित करने की पहल शुरू की है। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और उप जिलाधिकारियों की टीम बनाई गई है। यह टीम संयुक्त सर्वे कर पांच दिन के भीतर रिपोर्ट देगी। 

टीम में प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथैला, चंपावत की उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, लोहाघाट के आरसी गौतम और टनकपुर के एसडीएम अनिल गर्ब्याल शामिल हैं। यह टीम बारहमासी मार्ग पर खतरे के दायरे में आने वाले पेड़ों को चिह्नित करेगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि खतरे वाले पेड़ों का निस्तारण आपदा अधिनियम अथवा धारा 133 के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें