फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानीगोठ में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध हाल में मृत मिली शिक्षक की पत्नी

विज्ञापन
मृतका विमला पांडेय का फाइल फोटो। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
रेलवे लाइन पार कर दूध लेने गई शिक्षक की पत्नी रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध हालत में लहूलुहान मृत पड़ी मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से कटने से उसकी मौत हुई है, जबकि रेलवे प्रशासन जानकारी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैलानीगोठ जीआईसी में तैनात विज्ञान के शिक्षक कैलाश चंद्र पांडेय मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के छड़नदेव (ढ़ुलागाड़) के निवासी हैं। वह अपनी पत्नी विमला पांडेय (42) के साथ सैलानीगोठ पूर्वी विचई में त्रिलोकन खर्कवाल के मकान में किराए पर रहते हैं।
रविवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी विमला रेलवे लाइन पार कर चंद बाग में एक महिला के घर दूध लेने गई थीं, लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो कैलाश पांडेय ने खोज शुरू की। दूध वाली महिला के घर जाकर पूछा तो उसने बताया कि विमला आज दूध लेने नहीं आई हैं।
विज्ञापन

वापस घर लौटे पति ने मकान मालिक से पूछा तो बताया कि उन्होंने विमला को डिब्बा लेकर दूध लेने जाते हुए देखा था। इस पर पति कैलाश पत्नी की खोज में रेलवे लाइन किनारे पहुंचा। रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर उसे पहले दूध का खाली डिब्बा पड़ा मिला और फिर झाड़ी में लहूलुहान हाल में मृत पत्नी दिखाई दी।
पता चलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर मनिहारगोठ पुलिस चौकी इंचार्ज गीता गोले फोर्स के साथ पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज गीता ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला की मौत ट्रेन से कटने से होना प्रतीत हो रही है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।
इधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल का कहना है कि यदि कोई महिला ट्रेन से टकराती दिखाई देती तो चालक द्वारा अगले स्टेशन पर इसकी सूचना दी जाती, लेकिन टनकपुर, बनबसा और खटीमा स्टेशन में ऐसी कोई सूचना दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें