फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घास काट रही महिलाओं को खेत में दिखा तेंदुआ, शोर मचा कर भगाया

Thu, 30 Apr 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के कालाकोट क्षेत्र में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। गेहूं की कटाई कर रही महिलाओं को घात लगाए बैठा तेंदुआ दिखाई दिया। महिलाओं ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कालाकोट तोक में बीते बुधवार को खेतों में काम कर रही सुनीता देवी, पार्वती देवी, हीरा देवी और सरस्वती देवी ने खेत के किनारे बैठे तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखते ही उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास काम कर रही अन्य महिलाओं के भी शोर मचाने पर तेंदुआ भाग कर जंगल की ओर चला गया।

ग्रामीण नवीन कालाकोटी ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में गेहूं कटाई का काम जोरों पर है, ऐसे में खेतों में महिलाओं की आवाजाही ज्यादा रहती है। दिनदहाड़े तेंदुए के दिखाई देने से पूरे इलाके में भय का माहौल है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से अभिभावक काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने या क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन



घरों के पास भी दिख रहा तेंदुआ

लोहाघाट-चौमेल मोटर मार्ग के शंखपाल क्षेत्र में भी तेंदुए की आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीणों गोविंद सिंह, संजय सिंह, सूरज सिंह और दीवान सिंह ने बताया कि शाम के समय तेंदुआ घरों के पास बैठा नजर आया। शोर मचाने के बाद भी वह देर तक नहीं भागा, जिससे लोगों में डर और बढ़ गया है।
विज्ञापन



वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
रेंजर आरके जोशी और एसडीओ नेहा सौन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें

दिन और रात में समूह में ही बाहर निकलें

अकेले जंगल या सुनसान इलाकों में जाने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें