फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के विरोध में महिलाओं का आंदोलन जारी

Mon, 01 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। महिलाएं चौथे दिन भी लगातार दुकान के बाहर धरने पर डटी रही। महिलाओं ने सोमवार को जुलूस शक्ल में नगर पालिका परिसर पहुंचकर दुकान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी को ज्ञापन सौंप कर नगर क्षेत्र के आरएफसी गोदाम से शराब की दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पालिका अपने क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने का विरोध करे, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने अपनी ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाएं शांत हुई। आरएफसी गोदाम के समीप महिलाओं ने रविवार देर रात तक दुकान के पास पहरा दिया। सुबह कनलगांव, जूप, गोरलचौड़ की महिलाएं धरने में बैठ गई। उन्होंने दुकान के बंद होने तक अपना विरोध जारी रखने की बात कही।

वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से शराब की दुकान के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सभासद कलावती देवी, अनीता प्रहरी, शकुंतला गोस्वामी, नरेश जोशी, निर्मला देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, भूमि देवी, मीना देवी, चंद्रकला आदि थी।
विज्ञापन


चल्थी धनुष पुल के पास दुकान खोलने का विरोध
चंपावत। चल्थी में आबकारी विभाग की ओर से धनुष पुल के समीप शराब की दुकान खुलवाने का विरोध सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रस्तावित स्थल पर महिलाओं ने रात भर धरना दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित दुकान से सौ मीटर की दूरी में चल्थी जीआईसी है। पूर्व में यहां की महिलाओं के आंदोलन के बाद शराब की दुकान हटाई गई थी।

अब इस वित्तीय वर्ष में फिर से दुकान खोलने के प्रयास का विरोध किया जाएगा। सोमवार के चल्थी क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप दुकान खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान जानकी देवी, भरत राम, सूरज सिंह, जोगा सिंह, उमाशंकर भट्ट, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, गंगा देवी, तारा देवी, देवकी देवी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें