फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चिप्स और पापड़ बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Fri, 29 May 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पूजा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चिप्स और पापड़ तैयार कर हिलांस ब्रांड के तहत बाजार में बेच रही हैं। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन


चंपावत ब्लॉक की ग्राम पंचायत शक्तिपुरबुंगा की पांच महिलाओं ने वर्ष 2022 में पूजा स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की थी। समूह की महिलाओं ने छोटी-छोटी बचत कर एक साझा कोष बनाया। महिलाओं ने कृषि आधारित उत्पादों से जुड़कर अपनी आय बढ़ानी शुरू की। वर्तमान में महिलाएं चिप्स और पापड़ तैयार कर रहीं हैं।
बनाए गए उत्पादों को महिलाएं हिलांस ब्रांड के नाम से बाजार में बेच रहीं हैं। समूह की अध्यक्ष पुष्पा मेहरा ने बताया कि शुरुआती दौर में कई चुनौतियां सामने आईं। एनआरएलएम योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण से उन्हें काम शुरू करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें