फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लापता महिला का सुराग नहीं, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दो नाबालिग बच्चों और कीमती गहनों और नकदी के साथ लापता हुई नगर से लगे एक गांव की महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि गायब महिला के भांजे की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में मामी के दो नाबालिग बच्चों के साथ लाखों रुपयों के जेवर और नकदी लेकर गायब होने की बात कही गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पांच मार्च को क्षेत्र की एक महिला दो नाबालिग बच्चों के साथ लापता हो गई थी। परिजनों ने महिला पर 52 तोला सोना और 50,000 रूपये की नकदी, एफडी और एलआईसी के कागज ले जाने का आरोप लगाया है। लापता महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला एसआई सुष्मिता राणा के नेतृत्व में महिला की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें