फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाएंगे शिशुओं को स्मार्ट

Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये बच्चों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए इन केंद्रों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू की गई है। चंपावत जिले में पहले चरण में 24 केंद्रों को इसके लिए चयनित किया गया है। इन केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

चंपावत जिले में कुल 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में 19 हजार से अधिक शिशु और पांच हजार धात्रियां और गर्भवती महिलाएं हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का काम मुख्य रूप से शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य, पोषण, प्री-स्कूल शिक्षण आदि है। इन केंद्रों के जरिये छह साल की उम्र तक शिशुओं का शारीरिक और मानसिक विकास पर ध्यान दिया जाता है। बिजली, पेयजल, फर्नीचर के अलावा मोबाइल नेटवर्क, डिजिटल स्क्रीन जैसी आधुनिक तकनीक इन केंद्रों में उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि यहां पंजीकृत शिशुओं को अन्य प्ले स्कूल में मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जा सकें।
ये 24 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आदर्श
बाराकोट, बैड़ाबैड़वाल, रैघांव, कनवाड़, पुनाकोट, जौलाड़ी, जैरोली, गरसाड़ी, गागर, लधौन, बस्तिया, चंपावत, चैकुनीबोरा, फागपुर, तल्ली खटोली, आमबाग, लटोली, ललुवापानी, ठांटा, कलीगांव, पाटन पाटनी, चमोला, फोर्ती और लोहाघाट।
विज्ञापन


चंपावत जिले के 24 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल श्रेणी का बनाया जाएगा। इसके लिए ऐसे केंद्रों का चयन किया गया है, जो स्कूल परिसर में हों। इन चयनित केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने के साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इन केंद्रों के बाद दूसरे केंद्रों को भी मॉडल बनाने के लिए काम किया जाएगा। -आरपी बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें