फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महिला ने नदी में लगाई छलांग, मौत

Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के नेत्र सलान की एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नदी में कूद मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को बाराकोट में नेत्र सलान निवासी सरिता देवी (35) पत्नी कैलाश सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते सरयू नदी में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया जिसके बाद घटना स्थल से करीब सवा किमी दूर महिला का शव बरामद किया। सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका की मौत के मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें