टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि के चूका क्षेत्र की एक विवाहिता 21 दिन से अचानक लापता है। एसआई अंजू यादव मामले की विवेचना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्णागिरि के ग्राम चूका निवासी युवक ने 11 जुलाई को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 32 वर्षीय पत्नी के साथ टनकपुर के वार्ड नौ में किराए पर रहता है। 21 जून को उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। तब से सभी परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कहीं पता न चलने पर पति ने पुलिस को सूचना दी। एसआई अंजू ने बताया कि पति की तहरीर पर आईपीसी की धारा 365 के तहत गुमशुदगी दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।