फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर के मनिहारगोठ में फंदे पर लटकी मिली महिला, मचा कोहराम

Wed, 30 Sep 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मनिहारगोठ में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मनिहारगोठ पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई तेज कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर मनिहारगोठ निवासी इकरार हुसैन के घर में उसकी पत्नी नाजमा (35) छत के पंखे के कुंडे में लटकी मिली। उसे उप जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। महिला एसआई गुरविंदर कौर ने पंचनामा भरा। मृतका के पति इकरार हुसैन ने बताया कि उसकी पत्नी का मायका मनिहारगोठ गांव में ही है। वह एनएचपीसी में ठेके का ड्राइवर है। वह बुधवार की सुबह छह से दोपहर दो बजे की ड्यूटी में गया था। उसके घर में पत्नी नाजमा अकेले थी, उसका पुत्र कक्षा 7वीं और पुत्री कक्षा 10वीं में है। बच्चे जब दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से घर लौटे तो दरवाजा बंद था। फोन किया तो नहीं उठा। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो नाजमा कुंडे से लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में डॉ. नौनिहाल सिंह ने महिला को मृत घोषित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें