फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की रोकथाम को जागरूकता अभियान

Fri, 15 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस की ओर से महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों और उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत एसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने लोगों को महिला अपराध, उत्पीड़न, शोषण की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन


बताया कि वे क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनके बहकावे में न आएं। अपने आसपास महिलाओं नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे उत्पीड़न, आपराधिक मामलों की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाने या चौकी में दें। अपनी बेटियों की शादी दूसरे राज्यों में करने से पहले लड़के के बारे में पूरी सूचना अवश्य जुटाएं।

पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवादों के निराकरण के लिए एसपी कार्यालय चंपावत में ऐच्छिक ब्यूरो गठित किया गया है। जहां दोनों पक्षों की बातें सुनकर परिवारों को टूटने से बचाया जा सकता है। महिलाओं, नाबालिग लड़कियों के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसकी सूचना 1090 टोल फ्री नंबर पर जरूर दें। ऐसी घटनाओं की जानकारी लोग हर तरीके से पुलिस को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें