फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ठंड बढ़ने के साथ हीटरों की बढ़ी मांग

Tue, 06 Jan 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है। नगर में रात के समय अधिकतम तापमान माइनस में जा रहा है। ऐसे में गर्माहट के लिए लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, अंगीठी, आग का सहारा रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड के चलते दिनों में बाजार में हीटरों की मांग काफी बढ़ गई है। बाजार में आकर्षक हीटर आए हुए हैं। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में 500 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक के हीटरों की मांग ज्यादा हो रही है। लोग अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार हीटर खरीद रहे हैं। बताया कि 10 हजार रुपये कीमत के भी हीटर उपलब्ध हैं, लेकिन इनके खरीदार बहुत कम हैं। क्षेत्र में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में हल्के बादल और धूप की आंख मिचौली के साथ शीतलहर चलने से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें