फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोपवे बनने से छह किमी पैदल कम चलना पड़ेगा

Sat, 13 Dec 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि/ टनकपुर (चंपावत)। डीएम मनीष कुमार ने पूर्णागिरि धाम में रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सामग्री का शीघ्र स्थानांतरण कर निर्माण कार्य को तेजी से प्रारंभ कर परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। 950 मीटर रोपवे परियोजना बनने के बाद श्रद्धालुओं को करीब छह किमी पैदल कम चलना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण के दौरान केआर आनंद कंस्ट्रक्शन लिमिटेड दिल्ली की ओर से निर्मित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र राठौर ने रोपवे के तकनीकी पहलुओं और प्रगति की जानकारी दी। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि रोपवे की कुल लंबाई 950 मीटर है। इसमें कुल दो ट्रालियां होंगी। प्रत्येक ट्राली में एक समय में 65 श्रद्धालु सवार हो सकेंगे। यह रोपवे एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक लगभग 250 मीटर की ऊंचाई मात्र सात मिनट में तय करेगा, इससे प्रति घंटे 800 से अधिक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुनिश्चित होगी।
रोपवे के संचालन से पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी से काली मंदिर तक का लगभग छह किलोमीटर का पैदल मार्ग कम हो जाएगा। इस दौरान एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम आकाश जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें