चंपावत/लोहाघाट। जीआईसी दिगालीचौड़ में प्रधानाचार्य सुरेश राम की अध्यक्षता और बृजेश ढेक के संचालन में छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र पंकज कुमार द्वारा प्रस्तुत हीरा समधनी गीत पर शिक्षक बृजेश ढेक ने 101 रुपए का पुरस्कार दिया।
शिक्षक डा.सुधाकर जोशी ने चंदना म्यारा पहाड़ आए गीत पेश किया। भाषण प्रतियोगिता में भावना भट्ट ने पहला, दीपिका जोशी ने दूसरा, देवाशीष जोशी ने तीसरा स्थान पाया। संचालन में तारा सिंह, पुनीत रावत, रविंद्र कुमार, रवीश पांडेय ने सहयोग किया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रदीप कर्नाटक ने बडोनी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की। जीआईसी में भी कार्यक्रम हुए।