चंपावत। चंपावत विद्या मंदिर को हराकर मार्निंग कैंप जिला स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता का विजेता बना। विजेता-उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि फुंगर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा और विशिष्ट अतिथि जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने पुरस्कृत किया।
गोरलचौड़ मैदान में बृहस्पतिवार को खिताबी मुकाबले में गोलों की झड़ी लगी। आखिरी मौके पर गोल कर मार्निंग कैंप ने विद्या मंदिर को 5 के मुकाबले 6 गोलों से हराकर चैंपियनशिप जीती। निर्णायक हाकी प्रशिक्षक महिला भंडारी, नरेंद्र गोस्वामी और शंकर जोशी थे। फाइनल मुकाबले में जिला खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, चंद्रशेखर ओली, समन्वयक अमित वर्मा, नीरज वर्मा आदि मौजूद थे।