लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए युवक और महिला मंगल दल के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने किया। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन को ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए एक उचित मंच बताया।
प्रतियोगिता के लोकगीत में महिला मंगल दल बिसराड़ी, पम्दा, फरतोला, लोकनृत्य में पम्दा, बिसराड़ी, फरतोला, एकांकी में युवक मंगल दल काकड़, पम्दा, हारमोनियम में सतीश, चंद्रप्रकाश, तबले में सागर, रितिक, बांसुरी में चंद्रप्रकाश, रितिक कुमार, एकल गायन में प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, विवेक टम्टा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
बीडीओ खजान चंद्र जोशी की अध्यक्षता में बीओ हरीश जोशी ने संचालन किया। प्रदीप, अजय कलखुड़िया, कनिष्क राय, ओमप्रकाश, कैलाश, गोविंद निर्णायक थे। इस मौके पर बीओ जसवंत सिंह खड़ायत, एडीओ संजय कुमार, हेमा जोशी, प्रदीप कुमार, जगदीश प्रसाद आदि रहे।