फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकृत हुई चंपावत व भिंगराड़ की शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अगले वित्त वर्ष के लिए शराब की 13 दुकानों की नीलामी होगी। इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा आवेदन 13 मार्च तक हो सकेंगे जबकि अगले वित्त वर्ष के लिए चंपावत और भिंगराड़ा की दो दुकानों का नवीनीकरण हो गया है।
विज्ञापन

जिले में सात विदेशी, आठ देसी शराब की दुकानें हैं। जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय ने बताया कि इनमें से चंपावत की विदेशी और भिंगराड़ा की देसी शराब की दुकान का नवीनीकरण हो गया है। इन दुकानों को मौजूदा वित्त वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक राजस्व में लिया गया है। चंपावत जिले की शराब की सात विदेशी और नौ देसी शराब की दुकानों से 2020-21 के लिए राजस्व वसूली का कुल 47 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जो मौजूदा वित्त वर्ष से दो करोड़ रुपये ज्यादा है।
टनकपुर से मिलेगा 11.04 करोड़ का राजस्व
चंपावत। शराब से सर्वाधिक राजस्व टनकपुर की दो दुकानों से मिलेगा। जिले के 47 करोड़ करोड़ रुपये के राजस्व के सापेक्ष इन दो दुकानों से ही 11.04 करोड़ मिलेंगे। विदेशी शराब की दुकान से 5.79 करोड़ रुपये, तो देसी शराब की दुकान से 5.25 करोड़ रुपये मिलेंगे। विदेशी शराब में सबसे कम 1.25 करोड़ बृजनगर, देसी शराब में सबसे कम 1.10 करोड़ राजस्व चल्थी की दुकान से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें