फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा नदी से जल्द खनन शुरू न होने पर करेंगे आंदोलन

Thu, 19 Oct 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के खनन कारोबारियों ने शारदा खनन कार्य शुरू होने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। कारोबारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दे जल्द ही खनन निकासी शुरू नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शारदा खनन यूनियन का कहना है कि पिछले साल खनन सामग्री का मूल्य 36 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया था। इस बार न मूल्य निर्धारण हो सका है और न ही क्रशर स्वामियों की ओर से खनन सामग्री लेने को दिलचस्पी दिखाई जा रही है। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर, उपाध्यक्ष नसीब हुसैन, महासचिव दीपेंद्र चंद राजन, सचिव संजय मिश्रा सहित कई कारोबारी थे। एसडीएम आकाश जोशी ने कहा कि खनन निकासी के लक्ष्य के निर्धारण के लिए केंद्रीय टीम ने मुआयना कर लिया है।
बाक्स
चल्थी से ओवरलोड पर रोक लगे
टनकपुर (चंपावत)। खनन कारोबारियों ने चल्थी से ओवर लोड खनन पर कार्रवाई की मांग की है। यूनियन ने कहा कि चल्थी से नौ टन के रवन्ने पर 25 टन से अधिक खनन सामग्री लाई जा रही है। इसका असर टनकपुर क्षेत्र के कारोबारियों पर पड़ रहा है। एसडीएम को ज्ञापन सौंप खनन कारोबारियों ने ओवरलोड पर नियंत्रण नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें