फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गर्मी के सीजन में वन्यजीवों को मिलेगा भरपूर पानी

Sun, 16 Feb 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। फरवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम का मिजाज कुछ गर्म होते ही वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। वन्यजीवों के लिए प्रमुख बूम वन रेंज की ओर से हाथी कॉरिडोर में आठ से दस पानी के तालाब तैयार किए जा रहे हैं। रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि कई तालाब बन गए हैं। गर्मी बढ़ने पर हाथी और अन्य वन्यजीवों को जंगल में ही पीने का पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के शारदा वन रेंजर, बूम रेंज हाथी कॉरिडोर से जुड़े हैं। यहां हाथी झुंडों का विचरण हमेशा बना रहता है। साथ ही खासी संख्या में वन्य जीव हैं। गर्मी के मौसम में जल स्रोतों का पानी कम होते पर वन्य जीवों के पानी के लिए आबादी में आने की आशंका बनी रहती है।
वन विभाग की ओर से हर रेंज में गर्मी के लिए पानी के तालाब तैयार किए जाते हैं। बूम रेंज में भी आठ से दस तालाब तैयार किए जा रहे हैं। रेंजर ने बताया कि बस्टिया के पास जंगल और नहान क्षेत्र हाथी कॉरिडोर से जुड़ा है यहां अनेक तालाब तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें