फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जंगली सुअरों ने बर्बाद कर डाली आलू की फसल

Thu, 01 Jan 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के बिसराड़ी, जिंडी और काकड़ के गांवों में जंगली सुअरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली जानवर किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने बताया कि काकड़, जिंडी और बिसराड़ी क्षेत्र में जंगली सुअरों के झुंडों ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आलू सहित अन्य सब्जियां बड़ी मात्रा में उगाई जाती हैं। कई परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत खेती ही है। उन्होंने कहा कि इस बार जंगली सुअरों ने आलू की पूरी फसल खोदकर बर्बाद कर दी है। आए दिन खेतों में घुसकर बोई गई फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसान बेहद निराश और परेशान हैं। किसान दिनेश सिंह चौधरी, गणेश सिंह चौधरी, पुष्कर सिंह, मदन सिंह, मान सिंह, प्रकाश सिंह आदि की आलू की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। ज्येष्ठ प्रमुख ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को तत्काल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें