फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ासोंसेरा गांव में जंगली सुअर के हमले में दो जख्मी

विज्ञापन
गिरीश राम, सुंअर के हमले से घायल - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के पड़ासोंसेरा में जंगली सुअर ने एक महिला सहित दो लोगों को हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पड़ासोंसेरा गांव की देवकी देवी (45) पत्नी दीवान राम घर के पास के जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। घर लौटते समय सुअर ने महिला पर हमला बोल दिया। देवकी की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे गांव निवासी गिरीश राम (39) पुत्र लल राम ने सुअर को भगाने की कोशिश की। सुअर ने गिरीश पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद सुअर जंगल की ओर भाग गया। लोहाघाट अस्पताल के सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि इलाज के बाद दोनों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संवाद

देवकी देवी, सुंअर के हमले से घायल- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें